Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की बैठक

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

  1. कैमुर भभुआ

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के निमित्त श्री अशोक गोयल, पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 

34-सासाराम (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी तथा उनके प्रस्तावक एवं क्षेत्र के सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई।

 

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 34 सासाराम (अ०जा०) निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्वाचन सप्तम चरण में निर्धारित है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देश के आलोक में एक निश्चित समय पर निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा करना एवं सुचारु रूप से संपन्न करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक में 34-सासाराम (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी तथा उनके प्रस्तावक उपस्थित थे।

Exit mobile version