
जिला कलेक्टर चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल कनेक्शन का देने का लक्ष्य समय पर अर्जित करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में थर्ड पार्टी इन्फेक्शन टीम राइट्स को निर्देशों की पालना नहीं करने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी सहायक अभियन्ताओं को निर्धारित लक्ष्यों को आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों की स्थिति में विभाग विभागीय कार्य में बाधा उत्पन करने पर संबंधित के विरूद्ध मामला दर्ज कर कनेक्शन निलम्बित करने की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर कितने पेयजल कनेक्शन कितने समय से लम्बित है व कितने पूर्ण कर लिये गये है इनका पूर्ण विवरण प्रस्तुत करें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अधीक्षण अभियन्ता चुन्नी लाल भास्कर, अधिशासी अभियन्ता खण्ड सीकर महेन्द्र कांटिवाल, अधिशासी अभियन्ता ताराचंद लोहिया, अधिशासी अभियन्ता गिरिराज चौधरी, वरिष्ठ रसायनज्ञ एसके अग्रवाल, आईईसी सलाहकार दीपेन्द्र सिंह, एचआरडी सलाहकार डॉ. संजय खीचड, अधिशासी अभियन्ता आरपी गौड सहित विभाग के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित थे।
