Site icon Bhoomika Bharat News

*रांची लोस क्षेत्र से कुड़मी उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो को वोट देने का निर्णय लिया कुड़मी समाज :प्रभात कुमार महतो* 

बानेश्वर महतो

सरायकेला/चांडिल:आदिवासी कुड़मी समाज के सरायकेला जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध कराने एवं प्रकृति धर्म कोड की मांग को लेकर रेल टेका, डहर छेंका, रैलियां, धरना प्रदर्शन, जनसभाएं आदि कार्यक्रमों के द्वारा सरकार को वर्षों से अवगत कराया गया। परंतु अब तक किसी भी सरकार ने चाहे राज्य हो या केंद्र सरकार कुड़मी मुद्दा का हल नहीं किया। इसलिए जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक के लिए उग्रतर आंदोलन जारी रहेगी। वर्तमान में चुनाव पर असर डालकर आंदोलन को प्रदर्शित किया जा रहा है। जो भी पार्टी या उम्मीदवार कुड़मियों के हित में बात करेंगे उन्हें ही हमारे समुदाय से वोट मिलेंगी। रांची लोकसभा से देवेंद्रनाथ महतो रांची लोकसभा से प्रखर, जुझारू एवं कर्मठ कुड़मी उम्मीदवार को वोट देने का निर्णय लिया गया। इस मामले में हम सभी पार्टी को नहीं वल्कि उम्मीदवार को देखकर वोट देंगे । उन्होंने कहा कि आज 73 वर्षों से हमारी मांगों को सभी सरकारों ने नजरअंदाज करते हुए अब तक हमारे समुदाय को हासिए में रखने का काम किया है। इसलिए हम सभी ऐसे उम्मीदवारों को वोट करने जा रहे हैं जो हमारी बातों को संसद में तथ्य एवं तत्परता के साथ रखने का काम करेंगे, रांची लोकसभा से पढ़े-लिखे एवं तेज तर्रार कर्मठ एवं जुझारू कुड़मी उम्मीदवार को ही हमारे समाज के लोगों ने इस बार वोट देने का मन बना लिया है एवं उन्हें जिताने का भी काम करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार के लिए हम सबों का भरोसा उठ चुका है । इसलिए हम लोग कुड़मी समाज की ओर से बंगाल में 6 कैंडिडेट उतारा है। इनमें से पुरुलिया सीट से समाज के मूल मानता अजीत प्रसाद महतो लोकसभा चुनाव जीतने की स्थिति में है,वहीं झाड़ग्राम से सूर्य सिंह बेसरा दमदार प्रतिद्वंद्वी के रूप में माना जा रहा है।इस तरह से हम सभी आदिवासी कुड़मी समाज के समर्थक ने रांची लोकसभा के कुड़मी प्रत्यासी को तन, मन,धन से जिताने का ठाना है और हम सभी सार्थक देवेंद्र नाथ महतो को भारी मतों से विजय बनायेंगे।

 

Exit mobile version