भौकाल में दारोगा जी भूल गए आचार संहिता का पाठ, भाजपा नेता के साथ काटने लगे केक
Vandebharatlivetvnews chandauli :चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा ने भाजपा नेता को शोरूम में कार खरीदवाते देखे गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई। जिसमें दारोगा जी अपने चहेते भाजपा नेता को माला पहनकर सम्मानित भी करते नजर आए। इतना ही नहीं केक भी शोरूम में ही काट डाला। जबकि पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों को लेकर लोकसभा चुनाव में एक तरफ पसीना बहा रहे हैं, वहीं ऐसे चौकी प्रभारी शोरूम में जाकर दोस्ती निभा रहे हैं।
फोटो के वायरल होने से यह सवाल उठने लगा है कि ऐसे मनमाने पुलिस अफसर की यह कार्यप्रणाली कितनी जायज हैफोटो के वायरल होने से यह सवाल उठने लगा है कि ऐसे मनमाने पुलिस अफसर की यह कार्यप्रणाली कितनी जायज है। हालांकि पुलिस अधीक्षक भी ऐसे दरोगा की हरकत पर कितना ध्यान देते हैं..यह देखने वाली बात होगी..।आपको बता दें कि एक तरफ जिले के आला अफसर यहां तक कि खुद पुलिस कप्तान लोक सभा चुनाव में पसीना बहा रहे हैं तो वहीं शिवाला चौकी प्रभारी एक छुटभैये नेता के साथ बावर्दी शो रूम में जाकर न सिर्फ कार खरीदवाते हैं, बल्कि नेता जी की इस उपलब्धि पर माला पहनाकर उन्हें सम्मानित भी करते हैं। इसके अलावा कार की सांकेतिक चाबी सौंपने के बाद केक काट कर अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन भी करते हैं।
