Site icon Bhoomika Bharat News

मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से जारहे पति पत्नी को पीछे से आरहे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर दुर्घटना में पति गंभीर घायल तो

मंदसौर। जिले के मेडिकल कॉलेज के सामने आज दोपहर में भयानक सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव खड़ी निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला का पति बुरी तरह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरूवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज के सामने से बाइक पर पति-पत्नी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक- पीबी 11 डीडी 7291 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में नीमच जिले के ग्राम खड़ी थाना कुकड़ेश्वर निवासी महिला ममता सुथार उम्र 45 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर करीब 45 मिनिट देरी से पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। ओर एंबुलेंस से महिला के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

Exit mobile version