नाबालिग बेटी का पेट फूलता देख घरवाले ले गए हॉस्पिटल, जांच कराई तो खिसक गई पैरों तले जमीन
राजस्थान के जोधपुर जिले में भाई और बहन के रिश्तों को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर हमारा समाज कौनसी दिशा में जा रहा है? जिले के एक गांव में रिश्ते के भाई ने अपनी नाबालिग बहन से बलात्कार किया। नाबालिग के
डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों को इस हैवानियत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अब पीड़िता चार-पांच महीने की गर्भवती हुई तो बेटी का पेट फूलता देखकर परिजन को कुछ आशंका हुई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उन्होंने पीड़िता की जांच करवाई तो उसके गर्भवती होने का पता लगा। ये पता लगने पर घरवाले चौंक गए।पता चला तो नाबालिग ने बयां की आपबीती
घरवालों ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती बयां की। पीड़िता ने घरवालों को बताया कि रिश्ते के भाई ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में एफआइआ दर्ज कर पीडि़ता के बयान लिए हैं और मेडिकल करवाया है।
