Site icon Bhoomika Bharat News

बिछड़ौद में हुई 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

घट्टिया/।पुलिस थाना क्षेत्र घट्टिया के अंतर्गत ग्राम बिछडोद उस समय मातम में बदल गया, जब गांव के ही 22 वर्षीय युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद व्यापारियों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार संपूर्ण रूप से व्यापार- व्यवसाय भी बन रहा। बड़े वजन वाले पत्थर से कुचलकर 22 वर्षीय युवक लखन की हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखन पिता सुरेश चंद्र राठौर निवासी ग्राम बिछड़ौद (खालसा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य होने के साथ- साथ यूको बैंक शाखा बिछड़ौद में सहायक कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। जिसकी बुधवार- गुरुवार को दरमियानी रात करीब 10 से 12 बजे के बीच पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Exit mobile version