Site icon Bhoomika Bharat News

रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में दो आरोपि गिरफ्तार

भारत सरकार के सबसे बड़े और लाभकारी उपक्रम में शामिल रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम विभिन्न क्षेत्रों में आसामाजिक तत्व कर रहे हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम जारी है।

 

कोरबा में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने रेलवे संपत्ति की चोरी से संबंधित एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ रेलवे कोर्ट में पेश किया ।

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की कोरबा यूनिट के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में चक्रवर्ती बराई पिता कृष्णा बरई और अरुल बड़ाई पिता सेंगर बरई निवासी मोती सागरपारा मुक्ति धाम को धारा 3ए आरपी (यूपी) एक्ट अपराध संख्या 26 / 18 मैं गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि दोनों आरोपियों के द्वारा बीते वर्ष में रेलवे संपत्ति की चोरी कोरबा क्षेत्र से की गई थी।

उस समय कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया गया। तब से आरोपी फरार चल रहे थे रेलवे कोर्ट ने उनके मामले में स्थाई वारंट जारी किया था।

हाल में ही ऐसे सभी प्रकरणों में वारंट तामील करने सहित फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत इन दोनों आरोपियों को एक सूचना पर उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों को पेश करने की कार्रवाई की गई है।

 

Exit mobile version