Site icon Bhoomika Bharat News

सरपंच पति -पुत्रों द्वारा लगभग 80 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सोपा ज्ञापन

 

 

 

सरपंच पति -पुत्रों द्वारा लगभग 80 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर-मोहन लाल

निंबाहेड़ा । ग्राम पंचायत बरडा के सरपंच पति और पुत्रों द्वारा बरड़ा गांव के गोठड़ा में लगभग 70 से 80 बीघा जमीन अवेध कब्जा करने के मामले में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।

 

बरड़ा निवासी ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम बरड़ा के सरपंच पति और पुत्रों द्वारा ग्राम पंचायत बरडा के गोठड़ा गांव में जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा जिसमें पहले भी उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी गई है और सरपंच पति और पुत्रों द्वारा समस्त ग्राम वासियों पर फर्जी केस बनाकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है और इस मामले में बरड़ा पटवार हलका के पटवारी मुकेश कुमार बेरवा को भी कई बार ग्राम वासियों द्वारा जानकारी दी गई लेकिन पटवारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में सरपंच पति और पुत्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version