सरायकेला/ईचागढ़: रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जे बी के एस एस के द्वारा देवेंद्रनाथ महतो को जिताने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली किया जायेगा जिसको लेकर कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र के लेटेमदा में रैली को सफल बनाने कार्यकर्ताओं के बीच बैठक की गई।बैठक में उपस्थित जे बी के एस एस के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार महतो ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की आगामी कल हमारे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली की जाएगी जो ईचागढ़ के मिलनचोक से शुरू होगी और तिरुलडीह होते हुए कुकड़ु से सिरुम चौक, झिमरी,रघुनाथपुर चांडिल,परडीह,चौका होते हुए पूरा ईचागढ़ विधानसभा का एक चक्कर पुरा किया जायेगा, जिसमे लगभग हजारों के संख्या में मोटर बाइक रहेंगे और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे,हमारे सभी कार्यकर्ता साथी पहले से ही रैली को सफल बनाने की त्यारी में लगे हुए है साथ में उन्होंने यह भी कहा की रांची लोक सभा क्षेत्र से देवेंद्रनाथ महतो का जीत तय है,हमे जनसाधारण का पूर्ण समर्थन है।
निर्दलीय प्रत्यासी देवेंद्रनाथ महतो को जिताने के लिए आगामी कल गुरुवार को होगी बाइक रैली
बानेश्वर महतो
