Site icon Bhoomika Bharat News

सीकर में भीषण गर्मी का कहर जारी

सीकर. सीकर में भीषण गर्मी का कहर बुधवार को भी जारी है। दिन चढ़ने के साथ ही लू चलने से लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम के कारण आगामी दिनों में रात्रि के समय भी लू चलने के आसार है। जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सीकर में मंगलवार सुबह से तेज गर्मी रही। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या व खान-पान बदल गया है। दोपहर में सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। व्यस्तम बाजारों व चौराहों पर सुबह शाम लोगों की भीड़ नजर आई। दोपहर बाद अचानक बादल छाए और गर्मी के तेवर कमजोर हुए लेकिन तपिश बरकरार रही। देर शाम तक आसमान में धूल का गुबार छाया रहा। कई जगह तेज हवाएं चली। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री व सीकर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

 

Exit mobile version