Site icon Bhoomika Bharat News

आतंकवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना-शिवानी जैन एडवोकेट 

आतंकवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना-शिवानी जैन एडवोकेट

 

ऑल ह्यूमंस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि

भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस दिन विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करने के लिए संदेश दिया जाता है।

थिंक मानवाधिकार संगठन की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन ने कहा कि दुनिया भर में आतंकवादी घटनाएं होती हैं, जिसकी वजह से देश-विदेश में हर साल कई लोग मारे जाते हैं। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में अखंडता, राष्ट्रीय एकता एवं शान्ति को बढ़ावा देना है, साथ ही साथ आम लोगों को आतंकवाद के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, बृजेश त्यागी एडवोकेट, निदेशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, डॉ आरके शर्मा, डॉ संजीव जी, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट, आदि ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर सामना करेंगे। हम शांति, सामाजिक सद्भाव को कायम रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

शिवानी जैन एडवोकेट

डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Exit mobile version