Site icon Bhoomika Bharat News

मिट्टी लदी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के देवपुर गांव में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम कुणाल ने 20 मई की रात टीम के साथ गांव में पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान मिट्टी से लदी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर मिट्टी लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version