Site icon Bhoomika Bharat News

मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण हुआ संपन्न

सीकर. लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जून 2024 को निश्चित की गई है। सीकर लोकसभा क्षेत्र के मतों की मतगणना 4 जून को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर में की जाएगी। इस संबंध में मतगणना कार्मिकों की प्रथम प्रशिक्षण 21 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ तथा द्वितीय प्रशिक्षण 1 जून 2024 को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों की दो दिन का प्रशिक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रथम प्रशिक्षण 21 मई 2024 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में तथा द्वितीय प्रशिक्षण 1 जून 2024 को होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशो की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ राकेश कुमार लाटा ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए 1300 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आज प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है। आज माइक्रो आब्जर्वर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर, एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया की मतगणना कार्मिकों की दूसरा प्रशिक्षण 1 जून को होगा।

Exit mobile version