Site icon Bhoomika Bharat News

मंदसौर में भीषण गर्मी मौसम विभाग ने जारी किया पीला और अलर्ट

मंदसौर जिले में भीषण गर्मी जारी है सूरज के तीखे तेवर से तापमान 40 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है वही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी रह सकती है दिन में भीषण गर्मी तो शाम के वक्त कही कही हल्की बारिश हो सकती हैं वहीं दिन में आसमान से आग बरस रही है मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है ऐसे में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि दोपहर में 12:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 तक सुरक्षित ठंडा स्थान पर रहे एवं अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले घर से निकलते समय सर पर कपड़ा अथवा टोपी जरूर लगाए एवं पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे

मंदसौर से रिपोर्टर निरंजन लोहार

Exit mobile version