Site icon Bhoomika Bharat News

विदेशी कंपनी के पेयब्रांड को टक्कर दे रहे देशी पेय गन्ना जूस, लस्सी व आमपना।

रायबरेली -गर्मी के मौसम में धूप लूक व गर्म हवाओं से बचने के लिए अक्सर लोग विदेशी कंपनी के पेयब्रांड का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा में काफी करते है। किंतु अब समय के साथ ही अधिकतर लोगों में अपने प्राकृतिक तत्वों के करीब पहुंचने की लालसा में अपने देशी ब्रांड को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने में तनिक भी गुरेज नहीं करते। जहां गर्मी में धूप व लूक से बचने के लिए लोग सड़कों पर लगे हुए गन्ना जूस, लस्सी व आमपना ,मट्ठा आदि देशी पेय पदार्थ से अपनी प्यास बुझाते हैं वहीं स्वास्थ्य के नजरिए से यह अच्छा पेय माना जाता है साथ ही लोगों को स्वरोजगार का भी अच्छा साधन मुहैया कराने में अग्रणी भूमिका निभाता है।

Exit mobile version