Site icon Bhoomika Bharat News

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा अपने कार्यालय में नव नियुक्त सहायक अभी योजन पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई।

आज दिनांक 20.05.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक,गया के द्वारा अपने कार्यालय में नव-नियुक्त सहायक अभियोजन पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में, महोदय ने सभी नए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति अवगत कराते हुए उन्हें सत्यनिष्ठा और निष्पक्षतापूर्वक अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही महोदय ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों और अपराध विश्लेषण के नवीनतम तरीकों से परिचित कराया जाए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version