Site icon Bhoomika Bharat News

नेत्रहीनता को धत्ता बताते हुए केशव पंडा ने प्राप्त किए 87.40 प्रतिशत अंक।

http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। नैत्रहीनता को धता बताते हुए नोहर शहर के जाने माने शिक्षाविद्ध मंगलचंद पंडा के पौत्र व पंकज पंडा के सुपुत्र कैशव पंडा नें 12 वी कक्षा की परीक्षा में 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। परिवार ने विद्यालय के सभी विषयाध्यापकों सहित प्राचार्य श्री हजारीमल जोरमल पेडीवाल पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर व सभी गुरुजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया हैं। परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय के सभी गुरुजनों का कैशव को सदैव उत्साहित करनें में सहयोग रहा है। पंडा परिवार ने सभी सहपाठी छात्र-छात्राओं का भी हार्दिक आभार जताया है,जिनके सहयोग नें कैशव को हमेशा सकारात्मक प्रेरणा दी। हर्ष भौजक पुत्र पवन भौजक का भी धन्यवाद किया गया, जिसनें कैशव का परीक्षा में लेखन कार्य कर कैशव की सफलता में सहयोगी बनें। सभी शहर वासियों ने केशव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युनाइटेड प्रेस सोसायटी नोहर ने भी केशव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Exit mobile version