Site icon Bhoomika Bharat News

खत्म हुआ इंतजार, जारी हुआ 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम

सीकर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे सोमवार को दोपहर 12:15 बजे जारी कर दिए गए। सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने तीनों परिणाम एक साथ जारी किए।

12वीं कक्षा के कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के नतीजों का डायरेक्ट लिंक आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के बाद बोर्ड ने दूसरी बार तीनों परिणाम एक साथ जारी किए हैं। अब तक बोर्ड विज्ञान-वाणिज्य के नतीजे एक साथ और कला वर्ग का नतीजा अलग जारी करता रहा है।

Exit mobile version