Site icon Bhoomika Bharat News

निर्माण कार्य-आम नागरिक हो रहे परेशान

नागपुर- दीनदयाल नगर एवं स्वावलंबी नगर को प्रताप नगर से जोड़ने वाली तीन रिंगरोड का काम पिछले कई दिनो से चल रहा है।कार्य की गति अत्यंत धीमी होने से यहां आसपास के इलाके मे आवागमन पर परेशानी होने लगी है। आसपास के दुकानदारो पर भी इसका असर पड़ने लगा है। बच्चो बुजुर्गो को आने जाने मे दिक्कत हो रही है।सड़क निर्माण के कारण ग्राहक दुकानो तक मुश्किल से पहुँच पाते है जिससे दुकानदारों की दुकानदारी पर असर पड़ने लगा है। लोग घरो के सामने अपना वाहन नही रख पा रहै। आने वाला समय बारिश का है ऐसे मे आधे अधूरे और मंद गति से चल रहे काम से जलजमाव की स्थिति हो सकती है।जिससे बारिश मे संक्रमण बीमारी हो सकती है। सड़क निर्माण के कारण एक ही तरफ से आवाजाही से जाम भी लगने लगता है । अतः स्थानीय प्रशासन से आम नागरिको का अनुरोध है कि काम की गति को बढाते हुए सड़क निर्माण पूरा करने की दया हो । जिससे आवागमन मे प्रतिदिन हो रही परेशानी दूर हो सके ।

Exit mobile version