Site icon Bhoomika Bharat News

*कलेक्टर ने जमदारा एवं छैंकुरी का किया निरीक्षण* *सरसों में मिलावट करने वाला 500 बोरी कचरा किया जप्त* *मिलावट हेतु व्यापारी द्वारा किसानों से खरीदी गई 500 बोरी सरसों भी की जप्त* *भिण्ड 19 मई 2024/* कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने कृषि उपज मण्डी मौ का निरीक्षण किया। जहां जमदारा तथा छैंकुरी द्वारा उपार्जन किया जा रहा है।निरीक्षण में मंडी परिसर मौ में दो स्थानों पर सरसों में कचरा मिलाते हुए ढे़र भी जप्त किया गया। उन्होंने अन्य निजी स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें कुछ निजी स्थानों पर सरसों में मिलावट करने के लिए 500 बोरी कचरा पाया जाने पर कचरे को जप्त किया गया। साथ ही कचरा मिलाकर खपाए जाने हेतु व्यापारी द्वारा किसानों से खरीदी गई 500 बोरी सरसों को जप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम गोहद श्री पराग जैन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विकास, तहसीलदार मौ श्रीमती माला शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*कलेक्टर ने जमदारा एवं छैंकुरी का किया निरीक्षण*

*सरसों में मिलावट करने वाला 500 बोरी कचरा किया जप्त*

*मिलावट हेतु व्यापारी द्वारा किसानों से खरीदी गई 500 बोरी सरसों भी की जप्त*

*भिण्ड 19 मई 2024/*

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने कृषि उपज मण्डी मौ का निरीक्षण किया। जहां जमदारा तथा छैंकुरी द्वारा उपार्जन किया जा रहा है।निरीक्षण में मंडी परिसर मौ में दो स्थानों पर सरसों में कचरा मिलाते हुए ढे़र भी जप्त किया गया। उन्होंने अन्य निजी स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें कुछ निजी स्थानों पर सरसों में मिलावट करने के लिए 500 बोरी कचरा पाया जाने पर कचरे को जप्त किया गया। साथ ही कचरा मिलाकर खपाए जाने हेतु व्यापारी द्वारा किसानों से खरीदी गई 500 बोरी सरसों को जप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम गोहद श्री पराग जैन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विकास, तहसीलदार मौ श्रीमती माला शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version