Site icon Bhoomika Bharat News

सस्ती होगी जंगल सफारी

नागपुर जिले मे पेंच व्याघ्र प्रकल्प,उमरेड करांडला, बोर व्याघ्र प्रकल्प आदि जंगल सफारी है। यहां देश-विदेश से हजारो की संख्या मे पर्यटक आते है। यह महाराष्ट्र ही नही अपितु देश-विदेश के लिए आकर्षण का केंद्र है ।यहां व्याघ्र भालू तेंदुए मगरमच्छ एवं अन्य कई वन्यजीवो के दर्शन हो जाते है। पहले यहा पर जिप्सी के 475रू लगते थे। फॉरेस्ट गेट इंट्री शनिवार-रविवार को दो हजार रू व अन्य दिनो मे 1500रू देने होते थे। अब वन विभाग ने इसे कम कर दिया है। अब यहां शनिवार-रविवार को 1350रू बाकी दिनो मे 850रू ही लगेगे । जिप्सी एवं गाईड शुल्क मे कोई बदलाव नही किया गया। कैमरा अंदर लेकर जाने पर कोई शुल्क नही देना पड़ेगा। पहले यहा पर कैमरा लेकर जाने का भी शुल्क लगता था अब कैमरा अंदर ले जा सकते है। इस हिसाब से जंगल सफारी पहले से कफी सस्ता हो जायेगा । अब आप सभी यहां आइए कुदरत के अनमोल जीवो का दर्शन कर घूमिये फिरीये प्रकृति का खूब आनंद लिजिए।

Exit mobile version