Site icon Bhoomika Bharat News

पुलिस बल के साथ रवाना की गई हमीरपुर और राठ की पोलिंग पार्टियां

पुलिस बल के साथ रवाना की गई हमीरपुर और राठ की पोलिंग पार्टियां

 

सुमेरपुर हमीरपुर। जनपद की दोनों विधानसभा सीटों की पोलिंग पार्टियों के लिए 3588 पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। हमीरपुर सदर विधानसभा सीट के लिए कुल 455 पोलिंग पार्टियों रवाना की गई है। इन पोलिंग पार्टियों के साथ 1820 पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। इसी तरह राठ विधानसभा सीट के लिए कुल 442 पोलिंग पार्टियों रवाना की गई हैं। इन पोलिंग पार्टियों के साथ 1768 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों विधानसभा सीटों की पोलिंग पार्टियों के साथ 3588 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Exit mobile version