Site icon Bhoomika Bharat News

आपके अच्छे कर्म ही आपके सारथी- डॉ कंचन जैन

आपके अच्छे कर्म ही आपके सारथी- डॉ कंचन जैन

व्यक्ति के अच्छे कर्मों से तात्पर्य है हमारे कार्यों के सकारात्मक परिणाम जो संपूर्ण सृष्टि के लिए उदार भाव रखते हैं। यह एक विचार है कि अच्छे कर्म करने से आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रभाव पड़ता है।अच्छी एवं सकारात्मक सोच से किया गया मददगार कार्य अच्छे कर्म में योगदान करते हैं। इसका मतलब किसी अजनबी की मदद करने से लेकर सिर्फ़ दयालु होने तक कुछ भी हो सकता है।
अच्छे विचार और सकारात्मक ऊर्जा भी योगदान देती है। आप दुनिया में जो अच्छा करते हैं, वह किसी न किसी तरह से आपके पास वापस आएगा, जिससे खुशी और संतुष्टि मिलेगी। अच्छे कर्म का मतलब हर अच्छे काम के बदले में कुछ पाने की उम्मीद करना नहीं है। इसका मतलब है करुणा, दया और उदारता से प्रेरित जीवन जीना। यह एक ज़्यादा सकारात्मक दुनिया में योगदान देने और ईमानदारी से जीने की संतुष्टि का अनुभव करने का एक तरीका है। जो व्यक्ति उदार भावना से सृष्टि की किसी भी अंश की रक्षा सुरक्षा करता है। ऐसे व्यक्ति की रक्षा प्रकृति स्वयं करती है। यही कर्म है।

Exit mobile version