Site icon Bhoomika Bharat News

ओपी राजभर बोले- विरासत में सीएम बने अखिलेश: राहुल गांधी को बताया दगा कारतूस, अम्बेडकरनगर में कहा- ये दोनों बच्चे, हम इनके चाचा हैं

अम्बेडकरनगर में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा- इस बार चुनाव में सपा का खाता नहीं खुलेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव विरासत में मुख्यमंत्री बने, उसके बाद सांसद बने, फिर विधायक बन गए। अब क्या बनेंगे। राहुल गांधी को दगा कारतूस बताते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि अगर ये दोनों बच्चे हैं तो हम उनके चाचा हैं।

भाजपा के अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी रितेश पांडेय के समर्थन में लोरपुर में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा कराये गये कार्यों को गिनाया। सपा कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा – सपा बसपा और कांग्रेस ने दलितों-पिछड़ो और मुसलमानों को केवल धोखा देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इस चुनाव में सपा का खाता भी नही खुलेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव विरासत में मुख्यमंत्री बने हैं।

राहुल गांधी को दगा कारतूस बताते हुए ओम प्रकाश ने कहा कि अगर ये दोनों बच्चा हैं तो हम इनके चाचा है। सपा बसपा ने दलित पिछड़े और मुस्लिमों को केवल धोखा देने का काम किया। इस बार जनता इनके धोखे में फंसने वाली नहीं है और भाजपा उम्मीदवार को जिताएगी।

Exit mobile version