Site icon Bhoomika Bharat News

आम आदमी पार्टी लोकसभा पटियाला उम्मीदवार डॉ बलवीर सिंह

आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी पटियाला लोकसभा सीट : कुलजीत रंधावा
डेराबस्सी, 19 मई
आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह ही पटियाला लोकसभा सीट भी भारी अंतर से जीतेगी। पार्टी इस समय पटियाला लोकसभा में काफी मजबूत स्थिति में चल रही है। ये विचार डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पटियाला लोकसभा के उमीदवार डॉक्टर बलबीर के साथ मुख्य बाजार मुबारकपुर, रविदास भवन डेराबस्सी वार्ड नंबर 19, वार्ड नंबर 13 साधु नगर और गांव भांखरपुर डेराबस्सी में बड़े जनसमूहों को संबोधित करते हुए दौरान व्यक्त किए। रंधावा ने कहा कि पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब समृद्धि और प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब की जनता के लिए बड़े फैसले ले रहे हैं, जितना काम मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो साल में किया है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ है। रंधावा ने कहा कि पंजाब की जनता पुरानी परंपरागत पार्टियों के झूठे वादों से काफी परेशान थी, जिस पर उन्होंने पिछले पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलाई।उन चुनावों ने पारंपरिक पार्टियों को सच्चाई का आईना दिखा दिया था। पंजाब चुनावों में बड़ी जीत के साथ-साथ दो साल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और निर्णयों से लोकसभा चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके डॉ. बलबीर सिंह ने अपना दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पहला काम केंद्र सरकार से पंजाब का रुका हुआ फंड लाना है। पटियाला को टूरिस्ट हब बनाना उनका दूसरा मुख्य काम है और किसानों को एमएसपी दिलाना उनका तीसरा मुख्य काम है जिसे वो लोकसभा में जाकर करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग 1 जून को आम आदमी पार्टी के पक्ष में अपना फतवा देंगे।

Exit mobile version