Site icon Bhoomika Bharat News

एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बाइक रैली

बानेश्वर महतो

 

सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी के चांडिल पूर्वी (कपाली) मंडल अध्यक्ष महेश कर्मकार की अध्यक्षता में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और विधानसभा के संयोजक मधुसुदन गोराई व सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता गणेश माहली मोटरसाइकिल में सवार होकर कार्यकर्ताओं के संग लोगों का अभिवादन किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने का अपील किया। बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और संजय सेठ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाकर संजय सेठ के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी एवं देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए जनता एक बार फिर से मोदी सरकार को चुनेगी। भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन की 400 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रांची लोकसभा में 5 लाख से अधिक मतों से जीत होगी। बाइक रैली गौरी, पुडीसिली, रुगड़ी, धरनीगोड़ा, डोबो, कमारगोडा, कपाली, केंदडीह, कुम्हार बस्ती, तमोलिया, आसनबनी, बिरीगोडा़ एल,जामडीह, रामगढ़, शहरबेड़ा होते हुए कांदरबेडा़ चौक में समाप्त हुआ। भाजपा के मंडल प्रभारी दिवाकर सिंह ने समापन संबोधन में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ये देश सुरक्षित है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा फिर से रांची लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए। इस मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो, वृंदावन कुंभकार, चंदन सिंह, नित्यानंद कुंभकार, राहुल मंडल, सुभाष कुंभकार ,संतोष महतो प्रकाश महतो, बद्री मांझी आदि उपस्थित थे। ‌

Exit mobile version