Site icon Bhoomika Bharat News

पिता की पुण्य स्मृति में समर्पित की रसोई।

ähttp://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। 22 एन.टी.आर .नोहर निवासी स्व. श्री रामेश्वर लाल सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती मनभरी देवी एवम सुपुत्र आनंद कुमार ने सवेरा सेवा संस्थान में 11000 रुपए की राशि देकर जरूरतमंदो के लिए रसोई समर्पित की । सवेरा सेवा संस्थान पिछले दस वर्षों से जरूरतमंद लोगों के लिए दैनिक भोजन के साथ ही समय समय पर गर्म कपड़े,रजाई, कंबल के साथ साथ पक्षियों के परिण्डो आदि की व्यवस्था करवाती हैं। 22 एन.टी.आर. निवासी श्रीमती मनभरी देवी एव आनंद कुमार सैनी द्वारा सवेरा सेवा संस्थान के निवाला प्रोजेक्ट में 11000 रुपए की रसोई समर्पित करने पर टीम सवेरा ने स्व रामेश्वर लाल सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा की आत्मिक शांति की कामना की। रसोई समर्पित करने के दौरान सवेरा प्रमुख रफीक चौहान, मुरलीधर छींपा ,युनाइटेड प्रेस सोसायटी नोहर के अध्यक्ष मोहरसिंह,संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा, पत्रकार अलीशेर,नोहर दर्पण के संपादक अजय हिसारिया, आनंद सैनी सहित सवेरा के व्यवस्थापक दीपक छींपा शामिल रहे।

Exit mobile version