Site icon Bhoomika Bharat News

अनियंत्रित ट्रक मकान में जा घुसा किस्मत अच्छी थी

अनियंत्रित ट्रक मकान में जा घुसा किस्मत अच्छी थी

खतरनाक हादसा दुगली थाना के सामने अनियंत्रित ट्रक मकान में जा घुसा!!

तेंदुपत्ता ठेकेदार के लिए महाराष्ट्र से आए दो मजदूर घायल!!

 

धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र की मामला शनीवार की रात थाने के सामने बिन्दुलाल नेताम के मकाम में अशोक लिएलेंड बारह चक्का वाहन क्रमांक सीजी 04 एल एक्स 3574 के वाहन चालक की लापरवाही के चलते मकान को तोडंते हुए ट्रक बाडी में जा घुसा!हादसा उस वक्त हुआ जब बिंदुलाल नेताम के मकान में कुछ दिनों के लिए महाराष्ट्र के गढचिरौली जिला से आए तेंदुपत्ता ठेकेदार के श्रमिक किराए पर रह रहे थे शनिवार को खाना खाने के बाद धमतरी नगरी मुख्यमार्ग से लगे मकान के सामने आराम कर रहे थे घटना उस वक्त हुआ जब पुरुषोत्तम मेसराम उम्र 58 साल,और प्रकाश आरकिने उम्र 48 साल मकान से लगे सेड में आराम कर रहे थे उसी दौरान  एक साथी बाथरूम गया था जिस वजह से बाल बाल बचा!नगरी की ओर से धमतरी जा रहे ट्रक जो सेड और मकान को तोडते हुए मकान में जा घुसा!हादसा बहुत ही खतरनाक था जिसमें दो मजदूरों को चोट आया है एक होसो हवास में है और दुसरा ब्यक्ति को पैर एवं कमर को चोट लगी है! वहीं  मकान मालिक का भी मकान छतिग्रस्त हो गए है!घटना दुगली थाने के सामने होने से दुगली थाना के कर्मचारी मौके पर तत्काल पहुंचे और घायलों को उपचार कै लिए नगरी अस्पताल भेजवाए!फिर हाल लापरवाह ड्रायवर के खिलाफ दुगली थाना में उक्त पीडितों ने अपराथ दर्ज कराया है आगे की कार्रवाई की जारी

Exit mobile version