Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: पिकअप की भिड़ंत से ऑटो सवार झारखंड के दो जायरीनों की मौत

अंबेडकरनगर
विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ से दर्शन कर लौट रहे जायरीनों से भरी ऑटो की शनिवार देर शाम बसखारी रोड पर पिकअप से भिड़ंत हो गई। इसमें झारखंड निवासी दो जायरीनों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और पांच अन्य जायरीन घायल हो गए।
घटना से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।

झारखंड से आए जायरीनों ने शनिवार दिन में दरगाह में जियारत की। इसके बाद वे सब शाम को ऑटो से अकबरपुर रेलवे स्टेशन के लिए निकले। अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग पर पलई रामनगर के निकट पहुंचे थे तभी सामने से एक पिकअप से तेज भिड़ंत हो गई।

इससे झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद दानिश (47) और उसकी बहन रोजी आरा (42) की मौके पर मौत हो गई। दानिश की पत्नी रुखसाना, नईम अंसारी और मासूम नजरिया समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर अन्य का इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version