Site icon Bhoomika Bharat News

शिक्षक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

आलापुर अंबेडकर नगर। शिक्षक और शिष्य के रिश्ते की पवित्रता को कलंकित करने वाले एक शिक्षक के विरुद्ध राजेसुल्तानपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़खानी किया गया।
घटना को छुपाने के लिए छेड़खानी की शिकार छात्रा को शिक्षक द्वारा स्कूल से नाम काटने की धमकी दिया गया।स्कूल से घर पहुंची छात्रा ने अपने साथ के किए गए कृत्य की जानकारी जब परिजनों को दी गई तब पीड़ित परिजन थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी शिक्षक के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर छेड़छाड़ दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद ना तो आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कोई विधिक कार्रवाई हुई ना ही अब तक लड़की का बयान दर्ज कराया गया, ना ही शिक्षक से कोई बयान हुआ, जबकि घटना के लगभग सप्ताह भर बीतने को जा रहा है। चर्चा है कि शिक्षक दबंग लोगों के सहारे पीड़ित से मामले में सुलह समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।जहां एक तरफ समाज में दूषित वातावरण फैलाई जा रही है।

इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमने मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। आगे की विवेचनात्मक करवाई क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसके परिजन के साथ कंपोजिट विद्यालय में जाकर जानकारी ली गई है । आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version