Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव — चेयरमैन और प्रमुख समेत प्रधान भी उतरे प्रचार में

बलिया। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। केंद्र की सत्ता का समीकरण गढ़ने के साथ ही अपनी-अपनी जीत के लिए गांव से लेकर जिला स्तर के नेता पूरे दमखम के साथ लगे हुए हैं। वहीं, सरकार के नुमाइंदे भी लोकसभा चुनाव में अपने-अपने दलों के गठबंधन को मजबूती देने और जीत की राह पर ले जाने की कवायद में जुटे हुए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े होने के कारण चेयरमैन, प्रमुख और प्रधानों की सक्रियता बढ़ गई है।बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा, बैरिया ब्लाकप्रमुख राकेश सिंह भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में जोर लगा रहे हैं। इनके अलावा बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व अध्यक्ष रोशन गुप्ता के साथ ही प्रधान शुभम सिंह रवि प्रताप सिंह धीरेन्द्र सिंह मनोज निषाद मन्तोष चौधरी संजय चौधरी भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन जनप्रतिनिधियों को नीरज शेखर के पक्ष में काम करने के निर्देश भी मिल चुके हैं।उधर इंडिया गठबंधन भी पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतर चुका है।बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल गांव गांव जाकर सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। समाजवादियों की फौज सड़कों पर उतर चुकी है।प्रधान प्रमोद यादव व अमरदेव यादव सहित दर्जन भर प्रधान सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात आमलोगों से मिल कर अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को गिना रहे हैं और सनातन पाण्डेय को जिताने की अपील कर रहे हैं। बलिया मे इस बार सपा व भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version