Site icon Bhoomika Bharat News

बाईक और ई रिक्शा में सीधी टक्कर, तीन गंभीर

बाईक और ई रिक्शा में सीधी टक्कर, तीन गंभीर

 

मौदहा हमीरपुर।देररात हुई बाईक और ई रिक्शा की टक्कर में बाईक सवार ट्रैक्टर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।फिलहाल ई रिक्शा चालक और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए हैं।

कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी सलमान(17)पुत्र भोला,सुहेल(18)पुत्र रहमान,समीर(17)पुत्र ताजुद्दीन बाईक से तेज गति से जा रहे थे तभी बंशनाले के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा से बाईक की भिडंत हो गई जिससे ई रिक्शा पलट गया जबकि बाईक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीर कुछ समझ पाते तबतक ई रिक्शा चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से तीनों युवकों को गंभीर चोंटो के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

फोटो-सड़क हादसे के बाद सदर अस्पताल भेजते हुए

Exit mobile version