Site icon Bhoomika Bharat News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण। आश्रम संचालक को बेहतर व्यवस्थाएं करने के दिए दिशा निर्देश* 

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण। आश्रम संचालक को बेहतर व्यवस्थाएं करने के दिए दिशा निर्देश* 

*रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने शुक्रवार को जेल रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में मिले वृद्धों की शिकायतें सुनीं। स्नेहलता ने बताया कि उनके बेटे बहू ने घर से निकाल दिया है। बेटी उनको वृद्धाश्रम में छोड़ गई है। लेकिन वह कभी कभी मिलने जरूर आती है। बेटे और बहू खबर नहीं लेते हैं।

विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर न्यायाधीश कमल सिंह ने शुक्रवार को वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बात की। वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा और आश्रम संचालक को बेहतर व्यवस्थाएं करने के दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान एक बूढ़ी मां अपनी दास्तां सुनाई तो हर कोई अवाक रह गया। अपर जनपद न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह वृद्धा आश्रम पहुंचे और उन्होंने कार्यालय अधीक्षिका नीतू सिंह, संचालिका कमलेश कुमारी से आश्रम की डिटेल जानी। बताया गया है कि यहां 50 महिलाएं, 40 पुरुष कुल 90 लोग रह रहे हैं। यहां उनके खानपान और चिकित्सा सुविधा के लिए भी इंतजाम किया गया है। वृद्धजनों ने जानकारी दी कि उन्हें चाय के साथ दो बिस्किट मिल रहे हैं। दोपहर में खाना मिल जाता है। वृद्धजनों की देखभाल के लिए 17 लोगों का स्टाफ मिला।

Exit mobile version