Site icon Bhoomika Bharat News

चोरों ने भगवान को भी नहीं बक्शा गिरिराज जी मंदिर की दान पेटी तोड़कर लगभग 35000 रुपए उड़ा ले गए चोर

पोरसा। चोरों ने भगवान को भी नहीं बक्शा गिरिराज जी मंदिर की दान पेटी तोड़कर लगभग 35000 रुपए उड़ा ले गए चोरचोरों ने भगवान को भी नहीं बक्शा आज रात को भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर की दान पेटी सरियों से तोड़कर उसमें लगभग 35000 रुपए दान के पड़े हुए थे ,,उन्हें कर उड़ा ले गए,, सुबह 4:00 बजे महंत राम किशोर दास शास्त्री ने मंदिर के पट खोले तब वहां कुछ चिल्लड धरती पर पड़ी थी तथा दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था जिसे देखकर उन्होंने भक्त मंडल के पदाधिकारी को सूचना दी उसके बाद मंदिर की पूजा करने के अपरांत सुबह भक्त मंडल के पदाधिकारी एवं महंत पुलिस थाना पोरसा पहुंचे वहां नगर निरीक्षक रामनरेश यादव को घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदान की तब उन्होंने पुलिस फोर्स को पड़ताल के लिए मंदिर में पहुंचाया और वहां उसका निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद आवेदन प्राप्त किया।

पुलिस थाने में जाकर के आवेदन महंत रामकिशोर दास शास्त्री, गिर्राज जी भक्त मंडल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, भक्त मंडल के महामंत्री रणवीर सिंह तोमर,, बृजेश गोयल कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक राधा कृष्ण गुप्ता, पप्पू सिंह तोमर ,ब्रजराज सिंह तोमर ,हीरा सिंह तोमर, जसवीर सिंह तोमर, मुकुंद माधव गांगिल,सहित भक्त मंडल के कई पदाधिकारी अधिकारी नगर निरीक्षक रामनरेश यादव से मिले तथा आवेदन प्रस्तुत किया उसके तुरंत बाद पुलिस फोर्स गिरिराज जी मंदिर पर पहुंच जांच पड़ताल की।

Exit mobile version