Site icon Bhoomika Bharat News

पूर्व सैनिक का निधन, सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन ने दी ससम्मान अंतिम विदाई

हरदोई। हरपालपुर विकासखंड के बेड़ीजोर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक गिरजा शंकर दिक्षित का बीमारी के चलते निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर पूर्व सैनिक को ससम्मान श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।
बताते चलें कि पूर्व सैनिक गिरिजा शंकर 1963 मे भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।उन्होंने 1980 तक सेना में रहकर देश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने 1965,1971 में चीन व भारत से हुए युद्ध में देश की रक्षा मे अपना योगदान दिया। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें मेडल भी दिए गए।वर्ष 1980 में सेवानिवृत होकर वह घर में रहने लगे थे। उनके परिवार में पत्नी सहित तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं सभी का विवाह हो चुका है उनका बड़ा पुत्र इस समय भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है।
पूर्व सैनिक बेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से श्रद्धांजलि देने जिलाध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री, सत्यराम यादव, उमेशकुमार यादव जागेश्वर सिंह महेंद्र पाल संतोष दिक्षित रामगोपाल वर्मा शिवकुमार सिंह डोरी लाल गोरखनाथ रमेश सिंह सहित अरवल थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार हेड कांस्टेबल रितेश शाक्य महिला कांस्टेबल पिंकी आदि क्षेत्रवासियों ने पूर्व सैनिक को दी अंतिम विदाई दी।

Exit mobile version