Site icon Bhoomika Bharat News

श्री बंशीधर नगरः अज्ञात चोरों ने की घर में चोरी

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर  से

चोरी की घटना में बीस हजार नकद के साथ लगभग पचास हजार के मोबाइल और सोने के गहना शामिल है। घटना के दौरान घर में एक भी पुरुष नही थे। घर मालिक राजपति कुंवर ने बताया की सुबह जब उठे तो देखे कि छत पर घर का समान बिखरा पड़ा है।

 

जब कमरे में गए तो देखा कि बड़ा मोबाइल गायब है और अलमीरा में रखा 20 हजार नकद और बैग में रखे सोने का मंगल सूत्रभी गायब है। उसने बताया कि घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दिया तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। ज्ञात हो की पिछले दो माह से बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में आधा दर्जन घरों, दुकानों में चोरी की घटना घटा है लेकिन स्थानीय पुलिस चोरी की घटना को अब तक खुलासा करने में कोई सफलता नहीं पा पाया है।

Exit mobile version