Site icon Bhoomika Bharat News

बडी खबर ब्रेकिंग न्यूज,,श्री बंशीधर नगरः राजा पहाड़ी दर्शन कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, डंडई के युवक, युवती घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बंशीधर नगर से

बंशीधर नगर गढ़वा राष्टीय राज मार्ग 75 पर पाल्हे कला ग्राम के समीप स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनो घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया। घटना गुरुवार की दोपहर तीन बजे का बताया जाता है। घटना में घायल होने वालो में डंडई थाना क्षेत्र के डंडई निवासी अमरकांत मेहता की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी तथा सुरेंद्र साव के 20 वर्षीय पुत्र बिकास कुमार का नाम शामिल है। घटना के बारे में बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे। दो लोगो को हल्की चोट लगा।

कार में सवार सभी लोग डंडई से बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी मंदिर दर्शन करने आए थे।दर्शन के बाद वापस डंडई लौट रहे थे। पाल्हे कला गांव के समीप कार पेड़ पर टकरा कर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।

Exit mobile version