Site icon Bhoomika Bharat News

चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज

चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के मनीपुर, चंदापुर, गांव निवासी राजकुमार कोरी पुत्र रामफेर कोरी पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नौ मई को सुबह कस्बे में बाइक की टक्कर से घायल हो गये। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के बाद पुलिस ने चालक भानु गुप्ता निवासी अज्ञात के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version