
रामवृक्ष गिरि सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के महिला पुरुष मजदूरों के साथ गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर लगातार बैठक और मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान श्रमिकों ने अपनी ब्यथा बताए जिनका संकलन कर मजदूरों का जन घोषणा पत्र बनाकर दिया गया है। घोषणा पत्र में मजदूरों द्वारा दिए गए मुद्दों को राजनैतिक दल न केवल अपने घोषणा पत्र में शामिल करें बल्कि भविष्य में इन सवालों पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्राथमिकता से लागू कराएं।
इस अवसर पर छट्ठू प्रसाद, घरभरन प्रसाद, हरदेव प्रजापति, रामवृक्ष गिरि, दिनेश प्रसाद, मुकेश कुमार जायसवाल और राजू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
