Site icon Bhoomika Bharat News

आर एम पी एस यू के शिविर कार्यालय पर छात्राओं ने किया हंगामा

आर एम पी एस यू के शिविर कार्यालय पर छात्राओं ने किया हंगामा

अलीगढ़ । आरएमपीएसयू के शिविर कार्यालय पर अनुत्तीर्ण छात्राओं ने हंगामा किया । मंगलवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय की कई छात्राएं अपनी शिकायतों को लेकर विवि के शिविर कार्यालय पहुंचीं , लेकिन उन्हें अंदर जाने से पहले गेट पर रोक दिया गया । सुरक्षाकर्मियों ने ताला लगा दिया । गेट के पास छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी । हंगामा करने लगीं । इसके बाद छात्राओं को पटल पर बुलाकर उनसे समस्याएं जानी गईं और प्रार्थना पत्र लिया गया । विवेकानंद लॉ कॉलेज की भी एक छात्रा पहुंची थी , जिन्होंने अंक पत्र में प्रदर्शित अंक कम होने की शिकायत दर्ज कराई ।

Exit mobile version