Site icon Bhoomika Bharat News

*चलती बाइक में लगी आग से बाइक जलकर हुई खाक बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान*

*चलती बाइक में लगी आग से बाइक जलकर हुई खाक बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा/मैनपुरी

मैनपुरी-मैनपुरी कुरावली मार्ग पर स्थित नरायनपुर ईंट भट्ठे के समीप बुधवार को अचानक चलती बाइक में आग लग गई। आग ने जोर पकड़ा तो बाइक सवार कूदकर मौके से भाग निकला। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया उपाय किए जाते तब तक आग ने जोर पकड़ लिया और पूरी बाइक देखते ही देखते जलकर राख हो गई।

मैनपुरी-कुरावली मार्गपर नरायनपुर ईंट भट्ठे के निकट बुधवार को दोपहर रवि कुमार पुत्र मुंशीलाल निवासी नानामऊ बाइक लेकर पहुंचा। तभी बाइक में शार्ट सर्किट हुआ और अचानक उसकी बाइक से चिंगारी निकलने लगी। उसने बाइक रोककर सड़क पर खड़ी की, तभी आग फैल गई और कुछ ही देर में पूरी बाइक धू-धूकर च्जलने लगी। आग इतनी तेज लगी कि उसे बुझाने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि रवि ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग से बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

Exit mobile version