Site icon Bhoomika Bharat News

झारसुगुड़ा में प्रजातंत्र की हत्या कर रहा है शासक दल :भाजपा               

झारसुगुड़ा में प्रजातंत्र की हत्या कर रहा है शासक दल :भाजपा               

झारसुगुड़ा में चुनावी प्रचार जोरों पर है ,लेकिन शासक दल के लोग विरोधियों को प्रचार करने से रोकने के लिए हर हथ कंधे अपना रहे हैं। हद तो तब हो गई जब भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने शहर की वार्ड नंबर 21 में संध्या प्रचार करने पहुंची। तब वहां बीजद के कुछ गुंडे वहां पहुंचकर उन्हें प्रचार करने से रोका व गाली गलौज कर उन्हें घर-घर जाकर प्रचार करने से रोका lइसके बाद महिला मोर्चा की समस्या थाना पहुंचकर शिकायत की और बीजद के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाना परिषद में ही धरने मैं बैठ गई ।तभी बीजद के सैकड़ो कार्यकर्ता ने थाना पहुंचकर भाजपा कर्मियों के साथ धक्का मुखी की, लेकिन पुलिस मौन रहकर सब देखती रही ।उक्त बातें भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील पांडा ने कही। पांडा ने कहा कि मैंने बी ज द की गुंडागर्दी को लेकर एसपी को पहले ही सूचित कर दिया था फिर भी पुलिस सुरक्षा देने में विफल रही इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रार्थी टकधर त्रिपाठी की पत्नी गुड़िया त्रिपाठी ने कहा कि मैं भी प्रचार में शामिल थी वहां पहले तो बी ज द के गुंडो ने यहां हनुमान मंदिर को बंद कर दिया और फिर वहां के घरों पर दुकानों जबरन बंद कर दिया, ताकि हम प्रचार नहीं कर सके। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा वार्ड नंबर 19 की पार्षद तरंग दुबे ने भी घटना के संबंध मे आपबीती सुनाई। पांडा ने कहा कि अगर पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया तो भाजपा अपना कदम उठाने को दिवस होगी।

Exit mobile version