Site icon Bhoomika Bharat News

सरेंचा में जल संकट

सरेचा ग्राम के ग्राम वासियों द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीमा काव्या जी को पानी की समस्या के निवारण हेतु ज्ञापन दिया गया पिछले दो माह से गांव सरेचा में पानी की भयंकर किल्लत चल रही है अधिकारी किसी भी प्रकार का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं करने पर इतना बता देते हैं कि पानी के टैंकरों द्वारा जल आपूर्ति दी जा रही है जबकि गांव सरेचा के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को पानी की जल आपूर्ति टैंकरों द्वारा नहीं की जाती है गांव के अंदर किसी भी प्रकार का कोई सार्वजनिक टांका नहीं है जिसमें टैंकर द्वारा पानी डलवाया जा सके ग्रामवासी सिर्फ पीने के जल हेतु सिर्फ नल का उपयोग करते हैं जिसमें दो महीने से पानी नहीं आ रहा है अधिकारियों को बार-बार फोन करने पर किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया जाता है मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर वापस जवाब आता है कि आपकी शिकायत का निवारण हो गया जबकि किसी प्रकार से कोई निवारण अभी तक नहीं हुआ है ग्रामवासी पानी के लिए डर-डर की ठोकरे खाने को मजबूर है पानी पीने के लिए 2000 से ₹2500 तक के टैंकर डलवाने हेतु मजबूर हो रहे हैं भयंकर पानी की किल्लत है ग्राम वासियों ने ज्ञापन में लिखा है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्दी से बहुत बड़ा धरना देने का आयोजन कर रहे हैं

Exit mobile version