Site icon Bhoomika Bharat News

सरपंच और ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा 10 लीटर अवैध शराब के साथ

. अवैध शराब बनाने का काम आमाखोखरा के खुटरीगढ़ मोहल्ला में।
. शराब के साथ दोनों व्यक्तियों को धरदबोचा गया।
. 10 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग

कोरबा कटघोरा :- रामपुर पंचायत के आमाखोखरा के खुटरीगढ़ मोहल्ला में अवैध शराब बनाने और बेचने का काम शुरू हो गया है। सरपंच पुराण सिंह कंवर और कुछ ग्रामीणों ने पिछली रात शराब के साथ दोनों व्यक्तियों को धरदबोचा। तदुपरांत पुलिस को शिकायत करते हुए दोनों व्यक्ति को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध काम में लगे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

कटघोरा पुलिस थाना अंतर्गत खुटरीगढ़ मोहल्ला में यह मामला, ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार चौहान और राजू गाड़ा नामक दो व्यक्ति अपने ठिकाने पर अवैध शराब बनाने का काम कर रहे हैं। आमाखोखरा में शराब तैयार करने के साथ आसपास में बेचकर आमदनी कर रहे हैं। दोनों को इससे पहले पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ा था, लेकिन सामान्य कार्रवाई कर छोड़ दिया। यही कारण है कि अवैध काम में लगे इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

पिछली रात सूचना प्राप्त होने पर सरपंच और कुछ लोग ठिकाने पर पहुंचे। मौके से इन दोनों के कब्जे से 10 लीटर शराब जब्त की गई। रामपुर पंचायत के जागरूक लोगों ने कटघोरा पुलिस थाना में उपस्थित होकर अवैध गतिविधियों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से सभी तरह के अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस परिस्थिति में आमाखोखरा में किया जा रहा यह काम बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस मामले पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीण वासियों पूर्णतः आश्वस्त किया कि इस तरह से अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version