Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा – जवा तहसील अंतर्गत गेंहू एवं सरसो खरीदी केंद्र जवा,डभौरा सहित कई खरीदी केंद्रो में बारदाने नही होने से 6 दिन से खरीदी बंद।

रीवा – जवा तहसील अंतर्गत गेंहू एवं सरसो खरीदी केंद्र जवा,डभौरा सहित कई खरीदी केंद्रो में बारदाने नही होने से 6 दिन से खरीदी बंद।
किसान हो रहे परेशान,

किसानों एवं समिति प्रबंधकों ने बारदाने उपलब्ध कराने की जिला कलेक्टर से की मांग।

जवा/ रीवा जिले के सभी खरीदी केंद्रों में इस वक़्त गेंहू मसूर,चना एवं सरसो की खरीदी जोरो पर है लेकिन जवा तहसील के खरीदी केंद्र जवा, बरहुला, अतरैला, रिमारी,डभौरा, दोदर और चांदी में बारदाने खत्म हो जाने से कुछ खरीदी केंद्रों में 6 दिन से तो कुछ में 2 दिन खरीदी से बंद है जिस बजह से किसान इस भीषण गर्मी में परेशान है जिसके लिए किसानों और समिति प्रबंधकों ने जिला कलेक्टर से बारदाने उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि किसान अपना गेंहू और सरसो बेच सके।
वही कुछ खरीदी प्रभारियों ने संबंधित बारदाना सप्लायर पर मनमानी एवं द्वेषपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाए है l

Exit mobile version