Site icon Bhoomika Bharat News

*किशनी क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव।पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या करके पेड़ पर लटकाने का आरोप

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा/ मैनपुरी 

*किशनी क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव।पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या करके पेड़ पर लटकाने का आरोप

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में एक महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और मृतका के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया उधर मायके पक्ष के लोग भी जानकारी होने पर पहुंच गए। और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी का है। गांव निवासी ऋषि कुमार की पत्नी पूनम का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसे देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

मृतका पिता रामप्रसाद ने शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम का विवाह ऋषि कुमार पुत्र विद्याराम निवासी सिंगनी के साथ 6 साल पूर्व दान-दहेज देकर किया था। विवाह के बाद ससुरालीजन उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। बीते सोमवार शाम लगभग 7 बजे पति, सास-ससुर, बहन-बहनोई ने उसको प्रताडित कर मारपीट करते हए फांसी लगाकर मार डाला और शव को पेड़ से लटका दिया। थाना प्रभारी किशनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version