Site icon Bhoomika Bharat News

निर्माणाधीन पुलिया से नहर में गिरे बाइक सवार,एक की मौत एक गंभीर घायल

 

 

सोनभद्र।

करमा थानान्तर्गत स्थानीय कस्बे में बीती रात लगभग 2:30 बजे मिर्ज़ापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया से नहर में गिरे बाइक सवार युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश अग्रहरी पुत्र सत्यनारायण अग्रहरि उम्र 28 वर्ष निवासी ओबरा चूड़ी गली व सतीश सोनी 28 वर्ष पुत्र बच्चा सोनी निवासी बस स्टैंड चढ़ाई ओबरा, ओबरा से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे मोटरसाइकिल सहित क्षतिग्रस्त पुलिया के नीचे नहर के अंदर गिर गए।

मोटरसाइकिल अभी भी नहर के अंदर गिरी पड़ी है। पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा थाना स्थानीय को सूचित किया सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी थाना निरीक्षक राजकुमार सिंह ने पुलिस बल व स्थानीय लोगों की सहायता से नहर में गिरे युवकों बाहर निकलवाया व 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा सतीश सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। करमा पुलिस शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल मर्चरी में रखवा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही। बता दें कि रॉबर्ट्सगंज मिर्ज़ापुर मार्ग पर पांच स्थानों करमा, राजगढ़, ददरा, बघौड़ा व राजापुर में जर्जर हो चुके पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। जिन्हें लगभग दो माह पूर्व गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने
नहर में गिरे युवक को बाहर निकलवाया व 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा सतीश सोनी को मृत घोषित कर दिया गया। करमा पुलिस शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल मर्चरी में रखवा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही। बता दें कि रॉबर्ट्सगंज मिर्ज़ापुर मार्ग पर पांच स्थानों करमा, राजगढ़, ददरा, बघौड़ा व राजापुर में जर्जर हो चुके पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। जो सीधे तौर पर दुर्घटना को दावत दे रहा है । रात के अंधेरे में कोई संकेतक न लगाना घोर लापरवाही दर्शाता है ।

Exit mobile version