Site icon Bhoomika Bharat News

जल संबंधी समस्याओं निवारण के लिए बैठक संपन्न

मंडला निवास तथा घुघरी अनुभाग में पेयजल की उपलब्धता की कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने विस्तृत समीक्षा की उन्होंने निर्देशित किया की संबंधित अधिकारी क्षेत्र का सतत भ्रमण तथा जल से संबंधित समस्या सामने आने पर प्राथमिकता से निराकृत करें इस संबंध में संबंधित एस डी एम लीड रोल अदा करें जल संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए पीएचई राजस्व तथा संबंधित निकाय एक टीम के रूप में कार्य करें उन्होंने कहा कि नल जल योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करें बंद योजनाओं में आवश्यकता अनुसार सुधार कार्य कराएं बिजली के कारण कोई भी योजना बंद नहीं करनीचाहिए किसी प्रकार सुधार योग्य हैंडपंपों में सुधार कराएं बैठक में कलेक्टर ने नलकूप खनन हैंडपंप में सुधार तथा जल परिवहन आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सी ई ओ जिला पंचायत श्रेयांश कुमट अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह  एसडीएम निवास साहिद खान  एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा पीएचई मनोज भास्कर सहित संबंधित उपस्थित रहे

Exit mobile version