Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: पांच हजार की आबादी को जलभराव से मिलेगी निजात

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका जलालपुर के नगपुर वार्ड को जलभराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले शुरू हुआ काम आगामी कुछ दिनों में पूरा होने वाला है।
इससे लगभग पांच हजार की आबादी को जलभराव संकट से आगामी बरसात में राहत मिलेगी।
बताते चलें कि वार्ड नंबर एक नगपुर की पांच हजार से अधिक आबादी कई वर्ष से जलभराव की समस्या से परेशान थी। बीते दिनों नगर पालिका बोर्ड बैठक में जलालपुर नगपुर मुख्य मार्ग पर 20 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबे नाला निर्माण को मंजूरी दी गई। आचार संहिता लगने के पहले ही निर्माण शुरू हो गया। यह निर्माण अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।
स्थानीय जावेद आलम, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार ने बताया कि बरसात में समय में जलभराव से पैदल चलना मुश्किल हो जाता था। नाला निर्माण हो जाने के बाद लोगों को जलभराव से निजात मिल जाएगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। काम तेजी से पूरा हो यह निर्देश दे दिया गया है।

Exit mobile version